रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पति के लिए रात में पानी लाने उठी महिला छत पर जमी काई पर पैर फिसलने से सीधे सीसी सड़क पर जा गिरी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी शिवानी (42) अपने पति सुधीर विश्वकर्मा और बेटे सौरभ के साथ रहती थीं। शनिवार की रात बिजली न आने के परिवार भोजन करने के बाद छत पर सोने चला गया था। हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी के पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं। देर रात उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने पत्नी शिवानी से पानी लाने के लिए कहा। देर रात शिवानी पति के लिए पानी लाने के लिए उठकर छत से नीचे चल दी। इसी दौरान बारिश के चलते छत पर जमी काई की वजह से उनका पैर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगड़ने पर वह छत से सीधे नीचे सीसी सड़क पर जा गिरीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। छत से गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकल आए। गंभीर रूप से घायल शिवानी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे सौरभ व पति सुधीर का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि छत से फिसलकर गिरने से महिला की मौत होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





