जालौन क्षेत्र में महिलाओं को किया गया जागरूक,, हुआ बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को ग्राम कैथ में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व किशोरियों को महिला अपराधों को लेकर जागरूक किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में एसआई निसार अहमद ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, साइबर ठगी, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जागरूक किया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। पुलिस ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों से उत्पीड़न या आसपास की किसी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान बृजमोहन, महिला एसआई मधु देवी, महिला आरक्षी प्रकांक्षा, प्रिया, सुषमा, आरती, संध्या, सीता, जमुना देवी आदि रहीं।