मिट्टी हटाने को लेकर भिड़े पड़ोसी,, बुजुर्ग को भी पीटने का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर में मिट्टी हटाने के विवाद में पड़ोसी परिवार ने 80 वर्षीय वृद्धा और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने घर अपने नाम करने का दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की मांग भी की। पुलिस द्वारा शिकायत न सुनने पर पीड़िता के न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी ज्ञान देवी ने न्यायालय को बताया कि 26 जून 2026 को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे सुनील कुमार के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संतोष, उसकी पत्नी आरती, बेटा सुमित कुमार, भतीजा राज और भाभी पिंकी एक राय होकर घर में घुस आए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह उनके घर में पड़ी मिट्टी उठा लें नहीं। न उठाने पर उन्होने जान से मारने की धमकी दे डाली। जब बेटे के थोड़ा समय देने के लिए कहा तो वह उग्र हो गए और मां-बेटे के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचने की कोशिश करने पर भी आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और शिकायत कनने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर उनके नाम करने और कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर कराकर एक लाख रुपये देने की भी मांग की है। इसकी शिकायत उसने कोतवाली और एसपी के यहां भी की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली है। वहीं, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

रुपये लेनदेन को लेकर भिड़े बाप बेटे,पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। रुपयों के लेन देन को लेकर लेकर पिता व बेटे में विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई हाथापाई के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी पिता ज्ञानेश्वर दयाल और उनके बेटे नीलेश के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटा उनसे रुपये मांग रहा था। जब उन्होंने कहा कि उनके पास रुपये नहीं हैं तो वह उसे कैसे रुपये दें। इसी को लेकर दोनों के बीच गाली, गलौज व हाथपाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।