रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । फेसबुक पर मूर्तिपूजा के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों में अनुराग तिवारी, सत्यम राठौर, मानवेंद्र परिहार, अनूप कुशवाहा, विशाल राठौर, राहुल कुशवाहा, निशांत अवस्थी, दीपेंद्र राठौर आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आशीष वर्मा नामक व्यक्ति के फंेसबुक पोस्ट पर मूर्तिपूजा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इस पोस्ट से सनातम धर्म को मानने वाले व्यक्तियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी पोस्ट से समाज में आपसी सौहाई भी बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इस पोस्ट को डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली पोस्ट न करे। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।





