रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन के उरई मार्ग पर अकोढ़ी दुबे स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने रविवार को देर रात एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात बाइक सवार के कट मारने से एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में बाइक चालक की जान बच गई।
रविवार को देर रात कुकरगांव निवासी लालू बाइक से जालौन से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में कट मार दिया। अचानक कट लगने से लालू का बाइक पर से नियंत्रण छूट गया और बाइक सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग निकला।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जालौन-उरई मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।





