रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन में भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा द्वारा सोमवार को जालौन बालिका इंटर कॉलेज में “पर्यावरण संरक्षण : क्या, क्यों और कैसे” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 की 175 छात्राओं को चार-चार रजिस्टर वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभिषेक गोस्वामी ने छात्राओं को पर्यावरण की अवधारणा, उसके महत्व तथा संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग से बचाव, ऊर्जा की बचत, कचरा प्रबंधन तथा जल संरक्षण जैसे उपाय अपनाना आवश्यक है।
विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश सिंघल ने छात्राओं को बताया कि विद्यालय में स्थापित दोनों वाटर कूलर भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा के सहयोग से लगाए गए हैं। उन्होंने छात्राओं को रजिस्टर वितरित करने के लिए शाखा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाखाध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव कुमार माहेश्वरी, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अरुण मिश्रा, अनुराग बहरे, श्याम किशोर गुप्ता, रमाकांत पुरवार, ब्रजेश सिंघल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा




