रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर लौट रहा ऑटो के चालक से एक महिला ने ऑटो चलाने की इच्छा जताई। चालक ने जब वाहन का नियंत्रण महिला के हाथ में दिया तो ऑटो पलट। हादसे में दो महिलाएं मामूली तौर पर चोटिल र्हुईं।
स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं जालौन में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रतापपुरा रोड पर चार अलग-अलग ऑटो रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। प्रतापपुरा गांव के समीप एक ऑटो में बैठी महिला ने चालक से वाहन चलाने की इच्छा जताई। चालक ने लापरवाही बरतते हुए चलते ऑटो की कमान महिला को सौंप दी। अनुभव न होने के कारण महिला वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकी और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ऑटो में सवार सिर्फ दो ही महिलाओं को मामूली चोटें आईं।





