रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य कलश बंधन शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सिर पर कलश धारण कर कार्यकर्ता बैंडबाजों की धुन पर नगर में भ्रमण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर कर्म, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने विचारों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके जीवन और शिक्षाओं को अपनाकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाए। शोभायात्रा का शुभारंभ उरई रोड स्थित वीर बालाजी हनुमान मंदिर से हुआ। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन सिर पर कलश धारण किए और शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा वीर बालाजी हनुमान मंदिर से देवनगर चौराहा पहुंची। वहां से ब्लॉक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री केसी पाटकार ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, जिला मंत्री धीरज बाथम, कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद अहिरवार, वाचस्पति मिश्रा, यश पटेल, शशिकांत वर्मा, शिशुपाल कुशवाहा, योगेंद्र राठौर, गौरव मिश्रा, मीनू सेंगर, भूपेंद्र पटेल, नमन श्रीवास्तव, रवि कुशवाहा, विवेक कंचन आदि रहे।





