रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । माता पिता को अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कारों पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए। क्योंकि यही पीढ़ी विकसित भारत की नींव है। यह बात सामाजिक न्याय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरछला में आयोजित शैक्षिक कार्यक्रम में कही। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधों का भी रोपण किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरछला में मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा कि अच्छी शिक्षा और उच्च संस्कारों से चरित्र निर्माण की प्रक्रिया जीवन का अंग बन जाती है। अभिभावकों को चाहिए कि उनके बच्चों की रूचि जिस ओर है, उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ाया जाए। खेलकूद में रूचि रखने वाले बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार ट्रेनिंग की व्यवस्था यदि शिक्षकों की ओर से की जाए तो बेहतर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत बैजनाथानंद ने कहा कि आजकल मोबाइल का काफी चलन है। अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल पकड़ा देते हैं। लेकिन इसमें ध्यान रखा जाए कि मोबाइल का इस्तेमाल बच्चे अपनी शैक्षिक रूचि के लिए करें। उसका गलत इस्तेमाल न करें। अंत में विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण कर ग्रामीणों ने उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजू सक्सेना ने किया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश, शैलेंद्र सिंह पटेल, शिवपाल सिंह, गंगराम, शिवराम, देवेंद्र सिंह, सतेगंद्र सिंह, श्रीराम आदि रहे।
जालौन के इस गांव में हरिनाम संकीर्तन का चल रहा आयोजन
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा में हरिनाम संकीर्तन साप्ताहिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्त पहुंचकर संकीर्तन कर रहे है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में सरकार धाम स्थित हनुमान मंदिर में साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन साप्ताहिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन चल रहा है। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर संकीर्तन का जाप कर रहे हैं। जिसमें हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जाप चल रहा है। संकीर्तन में आलोक, अतुल, रामकेश, जितेंद्र, कपिल, नीरज, देवेश आदि ने भाग लिया।




