रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन में हार जीत की बाजी लगा रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। जबकि तीन आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार की रात करीब 10 बजे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि गुरू मस्तराम आश्रम के पास कुछ लोग रात के अंधेरे में हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से सहावनाका निवासी जितेंद्र व पहलवानबाड़ा निवासी राशिद खान को दबोच लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर हिरदेशाह निवासी वसीम, तौहीद व तोपखाना निवासी नसीम मौके से भाग निकले। पुलिस ने मालफलड़ पर 47500 रुपये नकद और जामा तालाशी में 2200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने ताश के पत्ते भी बरामद किए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संदिग्ध हालात में खड़ा युवक अरेस्ट
जालौन। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि हरकौती मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




