रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन के देवनगर चौराहे पर वाहन निकालने को लेकर दो युवकों ने वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बाबई से गाड़ी लेकर जालौन आ रहा था। जब वह देवनगर चौराहे पर पहुंचा तभी वहां रावतान निवाासी राज व बापू साहब निवासी सुधीर आ गए और गाड़ी निकालने को लेकर विवाद करने लगे। जब उसने समझाना चाहा तो दोनों गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसी से गालीगलौज का आरोप,
जालौन। मकान बनाने को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद करते हुए उसके साथ गाली, गलौज किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी तौसीब ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही उमर फारुख मकान बनाने को लेकर विवाद कर रहा था। काफी समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं माना। उल्टा उसके साथ अभद्रता और गाली, गलौज करने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।




