रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन ग्रामीण क्ष्रेत्र में बढ़ती मंहगाई के बीच लोगों की आमदनी कम हुई है। लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला संयोजक कांशीराम के नेतृत्व में करमेश चंद्र, आशाराम, शिवबालक बाथम, खलील, फूलसिंह, सूरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, कुंवर सिंह, उदित नारायण आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए जाएं और उन्हें काम की गारंटी दी जाए। पूरे देश में न्यूनतम मजदूरी की धनराशि तय की जाए जो 729 रुपये दैनिक से कम न हो। जिन लोगों के पास आवास नहीं हैं, उन्हें आवास दिलाए जाएं। सभी गरीबों के माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और निजी सूदखारों से लिए गए दो लाख तक के कर्ज माफ किए जाएं। प्रदेश में दिल्ली, पंजाब की भांति 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कम से कम 6000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए। सभी छात्रों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाए। पीएचसी और सीएचसी में पर्याप्त रोग विशेषज्ञ, पैरामेडिकल स्टॉफ और जांच उपकरण उपलब्घ कराकर निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने जनहित में इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की है।




