यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत,घर में मचा कोहराम

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव गांव निवासी 12 वर्षीय कमल पुत्र जवान सिंह शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह नदी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकलवाया तब तक उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बालक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद बालक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।