जालौन में महिला के गहने बस में हुए चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन से प्राइवेट बस में उरई के लिए जा रही महिला के बैग से पॉलीथीन में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत पीड़ित महिला के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहरा निवासी रौनक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उनकी मां पिंकी राजा उरई जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह देवनगर चौराहे पर पहुंचे और वहां उरई के लिए खड़ी बस में बैठ गए। उनके साथ उनका बैग भी था जिसमें एक पॉलीथीन में दो सोने की चूड़ी, एक लक्ष्मी माला और चेन रखे थे। बस में बैठकर उन्होंने बैग अपने पास रख लिया। आरोप लगाया कि कंडक्टर ने बैग को दूसरी जगह रखवा दिया और उन्हें किसी दूसरी जगह बैठा लिया। कुछ देर बाद और सवारियों के आने पर एक व्यक्ति को उनके बैग के पास बैठा दिया। कुछ देर बाद वह व्यक्ति बस से उतर गया। शक होने पर जब उन्होंने बैग को देखा तो बैग की चेन खुली थी और सोने, चांदी के जेवर वाली पॉलीथीन गायब थी। कंडक्टर से जब जानकारी की तो वह झगड़ा करने लगा। पीड़ित ने पुलिस से उसके जेवर वापस दिलाने की गुहार लगाई है। प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।