241 गुमशुदा मोबाइल बरामद 40.97 लाख रुपए के फोन स्वामियों को लौटाए गए

Orai – Jalaun news today। जालौन पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों से कुल 241 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 97 हजार रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों द्वारा की गई। गुमशुदा मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर टीमों ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए मोबाइलों को ट्रेस किया। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों जनपदों एवं राज्यों से 241 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी में कुल 241 अदद मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 40,97,000 रुपए शामिल हैं। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को राहत मिली है और साइबर एवं तकनीकी माध्यमों से पुलिस की प्रभावी कार्रवाई भी सामने आई है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




