उरई कोतवाली पुलिस ने बावन परी के अड्डे पर मारा छापा,इतने अरेस्ट,रकम बरामद हुई इतनी

मौके से 7 जुआरी गिरफ्तार 74 हजार रुपए बरामद*24 घंटे में जुए के दो ठिकानो पर की गई कार्यवाही जुआरियों में हड़कंप

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

Orai – Jalaun news today । जालौन जनपद के उरई कोतवाली उरई पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उरई कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग दो ठिकानो पर छापेमार कार्यवाही उरई कोतवाली पुलिस के द्वारा की गई है दोनों जगह से कुल 16 लोगो पर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है राजेंद्र नगर बाल भारती इंटर कॉलेज के पास एक मकान में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा जहां मौके से 7 लोग जुआ खेलते पाए गए मौके पर 70 हजार रुपए मालफड़,जामा तलाशी के 4 हजार रुपए,52 अदद ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी के कुशल पर्यवेक्षण में जुए के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग पर निकली थी। इसी दौरान कोतवाली उरई क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घर के अंदर छापा मारा। मौके पर पुलिस ने सात लोगों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम प्रकाश निवासी राजेन्द्र नगर,राज वर्मा निवासी इंद्रा नगर,सत्य विजय वर्मा निवासी राजेन्द्र नगर,दीपू चौधरी निवासी राजेन्द्र नगर,रामेन्द्र गोस्वामी निवासी राजेन्द्र नगर,दिनेश दीक्षित निवासी राजेन्द्र नगर तथा राजवीर निवासी राजेन्द्र नगर उरई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 70,000 रुपए मालफड़,4,000 रुपए जामा तलाशी तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए। इस तरह पुलिस द्वारा कुल 74,000 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से भीम प्रकाश के खिलाफ पूर्व में जुआ अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं दिनेश दीक्षित के खिलाफ भी जुआ अधिनियम के पूर्व के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। उरई कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105