रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के स्थानीय गेस्ट हाउस में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति की बैठक में नरेश बाबू स्वर्णकार को दूसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया।
लगभग एक वर्ष पूर्व क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के चुनाव में नरेश बाबू स्वर्णकार को समिति का अध्यक्ष चुना गया था। उनके एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के हित में कई कार्य किए गए। साथ ही समाज के हित की समस्याओं को उठाया गया और उनका प्रभारी निस्तारण कराया गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद सोमवार की शाम चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मुन्नीलाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। अलग अध्यक्ष की चर्चा होने पर समाज के बुजुर्गोंे ने नरेश बाबू स्वर्णकार को पुनः समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए नाम प्रस्तावित किया गया। विरोध में अन्य कोई उम्मीदवार न होने पर सर्वसहमति से उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नरेश बाबू स्वर्णकार ने कहा कि समाज हित में जो भी कार्य होंगे वह उन्हें जिम्मेदारी से संभालेंगे। समाज के हित के लिए वह हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे। बैठक का संचालन देवेश स्वर्णकार व किशन स्वर्णकार ने किया। इस मौके पर लल्लू स्वर्णकार, रामकिशोर स्वर्णकार, रामेश्वर दयाल स्वर्णकार, सुरेश स्वर्णकार, गणेश स्वर्णकार, मुन्नीलाल सोनी, शिवराम बाबा, प्रियांशु, दीपक, महेंद्र, श्यामसुंदर, अखिलेश स्वर्णकार आदि रहे।





