जालौन क्षेत्र में टोल कर्मियों ने खोला प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा, लगाया ये आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में छिरिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, छुट्टी और प्रमोशन को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा प्रमोशन रोकने के साथ स्थानांतरण का दबाव बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
मंगलवार को छिरिया टोल प्लाजा कर्मचारी अमित सेंगर, राजेश तिवारी, सूरजीत सिंह, पवन पंचाल, अक्षय सेंगर, शैलू राजावत, शैलेंद्र सिकरवार, वेद प्रकाश तोमर, योगेंद्र दुबे, अनुज दुबे, मनोज सिंह, शशिकांत तिवारी, मोहित राजावत, साकेत बिहारी आदि ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठ गए। टीसी का वेतन 14 हजार रुपये और सुपरवाइजर का वेतन 16 हजार रुपये करने के साथ ही महीने में चार छुट्टियों की मांग करने लगे। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछली कंपनी द्वारा दिए गए प्रमोशन को वर्तमान कंपनी ने रोक दिया है और प्रमोशन की मांग करने पर स्थानांतरण की धमकी दी जाती है। साथ ही यदि सभी कर्मचारी एकजुट होकर मांग उठाते हैं तो उन्हें अलग-अलग जगह स्थानांतरित करने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुरेश कुमार ने कर्मचारियों से बात करके उन्हें शांत कराया और उनकी मांगों को लिखित रूप से कंपनी को अवगत कराने के लिए कहा।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105