रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम इटहिया की 15वीं पुण्यतिथि उनके निज निवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्षशील जीवन और जनहित में किए गए कार्यों को याद किया।
कामरेड कमलाकांत वर्मा ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दीक्षित इटहिया ने नगर के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और जनहित से जुड़े कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर की समस्याओं और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। वसीउर्ररहमान सिद्दीकी ने कहा कि राधेश्याम इटहिया का पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ी। मोहम्मद अकरम ने कहा कि राधेश्याम इटहिया ने अपना पूरा जीवन जनता के हितों और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। लोगों को उनके विचारों से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया, वसीम हक, अवनीश दीक्षित, विवेक श्रीवास्तव, रामकिशोर द्विवेदी, ललिया महाराज, ओमनारायण शर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, कपिल तिवारी, अवधेश सोनी, अजमेरी राईन, छविराम यादव, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद मुकीम, रविकांत गोस्वामी, तुलसीराम कुशवाहा, शैलेंद्र गुप्ता, आदि रहे।





