“उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही जैसा माहौल; आवाज उठाने वालों को घरों में कैद कर रही है सरकार” — अजय राय

कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के घर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, माताजी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105

Mathura news today । आज गुरुवार को मथुरा आगमन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के आवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुंवर सिंह निषाद की माताजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पूरे प्रकरण पर कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके सम्मान में ख़डी है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया , कहा कि कुंवर सिंह निषाद को पुलिस द्वारा उनके ही घर में नजरबंद किया जाना उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली और लोकतंत्र के प्रति उसकी सोच को दर्शाता है। देश में अघोषित रूप से तानाशाही लागू कर दी गई है।

अजय राय ने कहा कि कि, “उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार हमला किया जा रहा है। जो व्यक्ति अपनी आवाज उठाता है, अन्याय के खिलाफ बोलता है और सरकार से सवाल करता है, उसे पुलिस के माध्यम से दबाने का प्रयास किया जाता है। किसी व्यक्ति को उसके घर में पुलिस लगाकर रोक देना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

अजय राय ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद द्वारा उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और उनकी माताजी के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी के संबंध में कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई की मांग करने वाले व्यक्ति को ही पुलिस के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महंत राजू दास द्वारा लाइव टीवी डिबेट के दौरान कुंवर सिंह निषाद एवं उनकी माताजी के प्रति कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया यह सबकुछ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के इशारे पर किया गया। अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई कर राजू दास कों जेल भेजना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कानून का राज तभी माना जाएगा जब कानून सबके लिए बराबर हो। किसी प्रभावशाली व्यक्ति को संरक्षण और पीड़ित की आवाज को दबाने की नीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर कार्रवाई की मांग करने वाले व्यक्ति को ही क्यों रोका जा रहा है?”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछड़े, दलित, वंचित और कमजोर वर्गों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और किसी भी व्यक्ति को सत्ता के दबाव में चुप नहीं कराया जा सकता।

अजय राय ने कुंवर सिंह निषाद की माताजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि किसी भी मां, बहन या महिला के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं और माताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की लड़ाई है जिसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सम्मान, स्वाभिमान, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि , महानगर कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष अमित सिंह, कौशल सैनी कन्हैया निषाद देवेंद्र निषाद मनदीप सिंह बघेल, अनिल सिकरवार दर्शन सिंह सिकरवार मोहित सिंह गिरीश कुमार सुशील निषाद रवि निषाद वीरपाल सिंह छोकर शैलेंद्र चौधरी मोनू कुमार निषाद करण सिंह निषाद, हेमंत कुमार , बालवीर प्रधान शैलेंद्र चौधरी दीपक पाराशर हाशिम हुमेंर करन निषाद अशोक निषाद आशीष अग्रवाल दीपक दीक्षित हरिओम उपाध्याय योगेश निषाद दीपक सिंह भगवान सिंह राजेश कुमार सहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।