जालौन में रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज,जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रंजिश को लेकर पहलवानबाड़ा मोहल्ले में सभासद समेत दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी राधा देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी वहां मोहल्ले के ही मलखान यादव, शिवम व सुलखान यादव आए और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उन्हें व परिजनों को चोटें आई हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष से सुलखान यादव ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी मोहल्ले के ही सभासद नरसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव वहां आ गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें व उनके साथी को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर दोनों पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।