शिक्षक दिवस पर जालौन के विद्यालयों व कॉलेजों में हुए विभिन्न कार्यक्रम, छात्र छात्राओं ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में गुरु-शिष्य परंपरा की झलक दिखाई दी। नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, कन्हैयालाल विष्णुचरण महाविद्यालय, डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एमएलबी इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, एनएसटी पब्लिक स्कूल, एसबीडीएम इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, पूर्णा देवी इंटर कॉलेज और सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। कई विद्यालयों में बच्चों ने शिक्षकों को पुष्प और उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की परंपरा भी देखने को मिली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार तथा अच्छे आचरण के महत्व के बारे में बताया। वहीं, छात्रों ने भी शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए पहले से तैयारियां की थीं। शिक्षक भी विद्यार्थियों के इस स्नेह और सम्मान से भावुक नजर आए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अध्यापकों को किया गया सम्मानित

जालौन। बीआरसी केंद्र भिटारा में उत्साही, नवाचारी, जागरूक एवं आदर्श अध्यापकों को फूल, मालाएं पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी शिक्षकों को सुनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि शिक्षक ही समाज की धुरी होते हैं। आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित और संस्कारित करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, रमाकांत द्विवेदी, आलोक खरे, अखिलेश रजक, मनीष शिवहरे, समरथ पाल, किरन वर्मा, अरविंद निरंजन, अवनीश विश्वकर्मा, सुनील निरंजन, राखी श्रीवास्तव, अंचल त्रिपाठी, आकांक्षा वर्मा आदि रहे।