नाले के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगीःजिलाधिकारी

मलंगा नाले के जलभराव पर डीएम ने जल प्रवाह में बाधकों को दूर करने के दिये निर्देश
0 प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सफाई और कैचमेंट क्षेत्र चिन्हित कर होगी कार्यवाही

ब्यूरो रिपोर्ट

Jalaun – orai news today । जालौन जनपद में शनिवार को लगातार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मलंगा नाले के बढ़े जलस्तर और जलभराव का जायजा लिया। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नाले की तत्काल सफाई कराने और जलप्रवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में नाले में कई स्थानों पर कचरा फंसा मिला, जिससे पानी के बहाव में रुकावट आ रही थी। उन्होंने तत्काल कचरा हटवाकर नाले की सफाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए जलभराव संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जहां भी जलप्रवाह बाधित होने की आशंका हो, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। नाले पर अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई, उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम को नाले के कैचमेंट क्षेत्र का चिन्हांकन कराने तथा अवैध कब्जों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कब्जे या जलप्रवाह बाधित करने वाले निर्माण मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105