रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में छत्रसाल मैदान के पास अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर नगर पालिका का बुलडोजर गरजा। यहां बनाई गई अस्थाई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटा दिया गया।
औरैया रोड पर छत्रसाल मैदान के पास के बाहर सड़क पर एक हिस्सा खाली पड़ा हुआ था। पहले इस जगह पर कुछ लोगों ने कुर्सी लगाकर चाय, पान आदि बेचना शुरू किया। इसके बाद धीरे, धीरे अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया और टट्टर आदि लगाकर अपनी दुकानें सजा लीं। इसकी जानकारी एसडीएम व नगर पालिका को दी गई। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, नगर पालिका आरआई अनूप कुमार, जेई प्रवीण कुमार जेसीबी व नगर पालिका कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बुलडोजर चलवा कर अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण का हटवा दिया। साथ ही निर्देश दिए कि आइंदा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।





