जालौन के इस क्षेत्र में दिखा जंगली जानवर, किसानों में फैली दहशत,वन विभाग की टीमों ने शुरू की तलाश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह खेतों में जंगली जानवर दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जानवर को तेंदुआ बताते हुए इसकी सूचना यूपी 112 को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और खेतों के आसपास जानवर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मौके पर कोई जानवर नहीं मिला। किसानों द्वारा बताए गए जानवर के कद-काठी और पैरों के निशान देखने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने इसे तेंदुए के बजाय हाइना होने की आशंका जताई है। फिलहाल वन विभाग की टीम जानवर की तलाश में जुटी हुई है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुछ किसान कुठौंदा बुजुर्ग गांव के आसपास स्थित खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेतों की ओर घूम रहे एक जंगली जानवर पर पड़ी। जानवर की कद-काठी और गतिविधियां देखकर किसानों को तेंदुआ होने का संदेह हुआ। खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच इसे लेकर अफरा-तफरी मच गई और इसकी जानकारी आसपास के अन्य ग्रामीणों को दी गई। देखते ही देखते खेतों में जंगली जानवर दिखाई देने की खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना यूपी 112 को देने के साथ वन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद डिप्टी रेंजर मुबारक अली अपनी टीम के साथ कुठौंदा बुजुर्ग गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानवर के दिखाई देने वाले स्थान और उसके हुलिए के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने खेतों और आसपास के इलाके में काफी देर तक तलाश की, लेकिन जानवर का कहीं पता नहीं चल सका। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मिले पैरों के निशान और ग्रामीणों द्वारा बताए गए जानवर के आकार व कद-काठी का भी जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर कर्मचारियों का कहना है कि दिखाई दिया जानवर तेंदुआ न होकर हाइना हो सकता है। हालांकि जानवर की वास्तविक पहचान उसके सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105