जालौन के इस क्षेत्र में घर में घुसा काला सर्प, तीन घंटे तक छत पर दुबके रहे बच्चे और महिला

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सर्प को पकड़ा, तब परिवार ने ली राहत की सांस

ब्यूरो रिपोर्ट

माधौगढ़ (जालौन)। तहसील के पीछे स्थित मैथिलीशरण नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामशंकर याज्ञिक पुत्र मंगल के घर में अचानक एक काला सर्प घुस आया। घर में उस वक्त तीन छोटे बच्चे और एक महिला मौजूद थे। सर्प को घर के अंदर देखकर परिवार इस कदर सहम गया कि बच्चों और महिला ने डर के कारण करीब तीन घंटे तक छत पर बैठकर अपनी जान बचाई।
सर्प के घर में मौजूद होने की जानकारी मिलते ही परिवार में दहशत का माहौल बना रहा। हर आहट के साथ डर और बढ़ता गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर जाने का जोखिम नहीं उठाया और छत पर ही समय बिताया। इसी बीच गृहस्वामी रामशंकर के घर पहुंचने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बंगरा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ घर में घुसे सर्प का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने काले सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प के पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और करीब तीन घंटे से छाई दहशत का माहौल खत्म हुआ। खासकर बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरे पर सुकून लौट आया। घटना के दौरान वन विभाग की तत्परता से सर्प को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105