जालौन क्षेत्र में शराब क्वार्टर के साथ एक अरेस्ट,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे 18 शराब के क्वार्टर के साथ छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी भदवां गांव की ओर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के औरेखी अंडर पास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कोई नशीला पदार्थ बेचने के लिए ल7े जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से जा रहे संदिग्ध भदवां निवासी जीशान को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से 18 क्वार्टर शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह क्वार्टर अपने घर बेचने के लिए ले जा रहा था। जिन्हें वह घर पर अधिक दाम में बेचता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।