रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के चुंगी नंबर चार स्थित आरा मशीन पर चिराई के लिए पहुंची प्रतिबंधित लकड़ी को वन विभाग ने पकड़ लिया। विभाग ने पकड़ी गई लकडी पर 10,000 रुपये जुर्माना लगाया है।
बुधवार की शाम प्रतिबंधित नीम की लकड़ी के टुकड़े नगर के चुंगी नंबर चार पर स्थित आरा मशीन पर चिराई के लिए पहुंचे थे। सरकार द्वारा औषधीय और फलदार वृ़क्षों की कटाई पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर उनकी चिराई की जा रही थी। इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी कमल किशोर को हुई तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां आरा मशीन के बाहर नीम के पेड़ के टुकड़े चिराई के लिए लोडर से उतारे जा रहे थे। जब वन क्षेत्रधिकारी ने लकड़ी को लाने वाले जालौन निवासी सलामुद्दीन से पूछतांछ की तो उसने बताया कि वह किसी गांव से लकड़़ी को लाया है। परमीशन के बारे में पूछने पर वह पुराना परमीशन दिखाने लगा। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




