जालौन क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में बाल बाल बचा बाइक सवार,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में मौरंग से लदा डंपर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। बाद में क्रेन को मंगवाकर डंपर को उठवाया गया।
गुरूवार की दोपहर मौरंग से लदा एक डंपर उरई की ओर से इटावा की ओर जा रहा था। जब तेज रफ्तार डंपर अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास पहुंचा तभी अचानक से सड़क पर सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में चालक डंपर को सड़क के किनारे की ओर ले गया। लेकिन वह स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। डंपर में लदी मौरंग खेतों में फैल गई। हालांकि हादसे में डंपर तो क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन चालक इटावा निवासी चालक विशाल बाल बाल बच गया। डंपर के पलटने के बाद वहां देखने वालों की भीड़ लग गई और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में क्रेन को बुलवाकर खंती में पलटे डंपर को निकाला गया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105