
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के गांधी बाजार में कन्या भोज के नाम पर एक दुकानदार को झांसे में लेकर टप्पेबाज करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी लेकर भाग निकला। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी रामलखन वर्मा बस स्टैंड के पास स्थित गांधी बाजार में कनफेक्शनरी की दुकान किए हैं। बुधवार को एक अज्ञात युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने कन्या भोज कराने की बात कहते हुए कन्याओं को बिस्कुट बांटने की इच्छा जताई। इसके बाद युवक ने 500-500 रुपये के चार नोट निकाले बिस्कुट बांटने की बात कहकर उसके पैर भी छुए। जिससे दुकानदार को उसकी बात पर विश्वास हो गया। दुकानदार का भरोसा जीतने के बाद युवक की नजर उनकी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी पर पड़ी। उसने अंगूठी को देखकर कहा कि इसे पहने रहने लाभ नहीं होगा। वह अंगूठी को 500 रुपये के नोट में रखकर उसे अपनी गुल्लक में संभाल कर रख ले तो उसकी काफी तरक्की होगी। उसकी बातों में आकर रामलखन वर्मा ने अंगूठी उतार गल्ले में रख ली। कुछ देर बाद युवक ने 10 रुपये का छुट्टा मांगते हुए दुकानदार से गुल्लक खोलने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने गुल्लक खोली तो युवक ने मौका पाकर नोट में लिपटी हुई अंगूठी निकाल ली। इसके बाद वह किसी को शक होने का मौका दिए बिना दुकान से बाहर निकल आया और बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गुल्लक खोली तो रूपये में लिपटी हुई अंगूठी गायब थी। जब दुकानदार को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का अहसास हुआ। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद दुकाानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, इससे पहले सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद शर्मा भी इसी तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। उनका 25 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




