यूपी में चली आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस,, समीर बने जालौन के नए डीएम, देखिए पूरी लिस्ट

IAS Transfer in up । उत्तर प्रदेश में गुरुवार की देर शाम आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई । आज यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिनके तबादले हुए हैं उनमें जालौन के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है जिनका ट्रांसफर हो गया है अभी तक जालौन के डीएम रहे राजेश पांडे को बहराइच का नया डीएम बनाया गया है जबकि समीर को जिलाधिकारी जालौन बनाया गया है।

जारी की गई सूची


इसके अलावा चार अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें आकांक्षा राणा को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग बनाया गया है जबकि बी सूदन को झांसी का नगर आयुक्त बनाया गया है पंकज वर्मा को सीडीओ बाराबंकी बनाया गया है। देखिए पूरी सूची