जेवरात को लेकर हुये विवाद को परिजनो ने बताया मुख्य कारण
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । झाँसी के साकिन गाँव निवासी अनीस खान (30) पुत्र जमील खान गुरुवार को अपने पिता जमील खान और भाभी शबाना के साथ अपनी ससुराल गए थे। बताया गया कि अनीस की पत्नी मुस्कान के जेवर उसकी माई सास राबिया के पास थे। जेवर वापस लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी हुई, लेकिन मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
रिश्तेदारों ने रात अधिक होने के कारण अनीस और उसके परिजनों से वहीं रुकने तथा सुबह बातचीत कर मामले का निपटारा करने को कहा। आरोप है कि रात में अनीस की माई सास राविया उसे अपने घर ले गई और खाना-पीना कराने के बाद सोने के लिए बिस्तर भी लगाया। सुबह अनीस की हालत बिगड़ने पर उसके पिता और भाभी ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन कथित रूप से कोई तत्काल तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद परिजनों ने अपने घर सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन रेढर गाँव पहुचे जहाँ पर एंबुलेस से अनीस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीस के परिजनों ने ससुरालीजनों पर कुछ खिलाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनीस की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि अनीस की शादी वर्ष 2023 में हुई थी और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं।





