जालौन क्षेत्र के इस मार्ग पर दिखा विचित्र रंग का सर्प,ग्रामीणों में हड़कंप

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के लहचूरा-खनुवां मार्ग पर सड़क के बीच विशालकाय और विचित्र रंग का सर्प दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
लहचूरा-खनुआं मार्ग पर रात करीब 10 बजे खनुआं निवासी मनीष पचौरी, प्रदीप तिवारी व कल्लू खां आदि अपने गांव आ रहे थे। जब वह इस मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंचे तभी उन्हें सड़क पर सड़क पर एक विशालकाय सर्प नजर आया। अचानक सांप को देखकर राहगीर घबरा गए और उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी सांप को देखा। ग्रामीणों के अनुसार सांप काफी बड़ा और उसका रंग सामान्य सांपों से हटकर दिखाई दे रहा था। ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग को देने की योजना बना रहे थे लेकिन तब तक सांप सड़क से नीचे झाड़ियों में जाकर कहीं गायब हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन सांप का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद ग्रामीण वास गांव लौट गए। वहीं, विचित्र रंग के विशाल सांप को लेकर गांव में देर रात तक तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।