खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा ग्रामीण ने लगाई एसडीएम से मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में खाद के गड्ढों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश और नीम का पेड़ कटवाने की कोशिश किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी श्रीपाल ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में दलित आबादी में रकबा नंबर 132 खाद के गड्ढों के लिए छोड़ा गया था। जिस पर एक नीम का पेड़ भी खड़ा है। लेकिन गांव के ही कुछ लोग इस नीम के पेड़ को कटवाकर खाद के गड्ढे की जगह में अपना कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं। रोकने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीण ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अवैध रूप किए जा रहे कब्जे को रूकवाने की मांग की है।