जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने किया जालौन के इस थाने का निरीक्षण, दिये निर्देश

आटा स्टेशन पर महिला से हुई लूट का सप्ताह भर में हो खुलासाःएसपी

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । झांसी से आए जीआरपी के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार की दोपहर उरई जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले महीने की 30 अगस्त तारीख को आटा स्टेशन पर मेमो पैसेंजर ट्रेन में झांसी के लिए सवार होने आई विवाहिता आकांक्षा के साथ स्टेशन पर 10 लाख की चोरी हुई थी जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अगर इस चोरी का खुलासा एक सप्ताह में नहीं होता है। तो चैकी इंचार्ज कालपी को हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला उनके ही क्षेत्र का है और चोरी करने वाले भी आसपास के 12 दिन बीत जाने के बाद उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने कहा पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को को ठीक रखने के लिए थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा झांसी कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों में इन दोनों किन्नरों के द्वारा यात्रियों के साथ जबरन अवैध वसूली की शिकायत लगातार आ रही है। एसपी ने किन्नरों के द्वारा यात्रियों के साथ हो रहे दूर बिहार को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि अभी हाल में लखनऊ कानपुर के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट कर किन्नरों द्वारा अवैध वसूली की गई थी जिसकी शिकायत यात्रियों ने रेलवे बोर्ड तक की थी। जिस पर कानपुर सेंट्रल और उन्नाव आरपीएफ के द्वारा 8 किन्नरों पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी न हो। लेकर जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि हवालात का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा इसके लिए उन्होंने तैयारी के लिए कहां है। आगामी गणेश उत्सव दुर्गा पूजा दशहरा दिवाली छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके अलावा इस रेल खंड पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने थाना अध्यक्ष को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि ट्रेनों के आते-जाते समय पुलिस बल को सतर्क रखा जाए जिससे यात्रियों के साथ किसी प्रकार की कोई घटना ना हो। अगर इस दौरान किसी प्रकार की कोई घटना होती है उसे संबंधित ड्यूटी कर रहे पुलिस बल के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खासतौर से रात के समय और पैसेंजर ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने कहा। उन्होंने महिला सुरक्षा कर्मियों से कहा कि झांसी कानपुर कानपुर झांसी मेमू पैसेंजर के समय प्लेटफार्म पर उपस्थित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ट्रेनों में कई छोटी-छोटी घटनाएं हो जाती है जैसे मोबाइल चोरी इसके अलावा आपस में मारपीट जिसको यात्री अपनी यात्रा समाप्त न करने के चक्कर में थाने जाकर तहरीर नहीं दे पाते हैं। और वह घटना की शिकार होकर अपने गंतव्य तक चले जाते हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार की यात्रियों के द्वारा शिकायतें मिल रही है। उन्होंने एस्कॉर्ट करने वाले कर्मचारियों से कहा है कि यात्रियों की प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से निस्तारण करें।