लेकर सुभता का संदेश, आ रहे हैं गौरी पुत्र गणेशगणेश उत्सव का कल होगा श्री गणेश

Oplus_131072

अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजा मुख द्वार

‘मनौतियों के राजा’ के गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी

20 करोड़ का कराया गया पंडाल का बीमा

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा उत्सव

Lucknow news today । गणेश चतुर्थी पर आयोजित होने वाले शहर के सबसे बड़े ‘मनौतियों के राजा’ गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को प्रातः 9 बजे मनौतियों के राजा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी इसी के साथ 12 दिवसीय गणेश उत्सव का होगा श्री गणेश। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस बार 21वां गणेश प्राकट्य महोत्सव है। 14 से 25 सितंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि इस बार बप्पा का मुख्य प्रवेश द्वार न्यू जर्सी अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। पिछले एक महीने से कोलकाता के लगभग 50-60 कारीगर दिन-रात मेहनत करके 13 हजार वर्ग फीट में इस भव्य और मनभावन पंडाल को तैयार किया है। पंडाल की ऊंचाई 80 फीट हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं व पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। उन्होंने बताया कि पूरा पंडाल सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा। इसके अलावा कमेटी की ओर से लगभग 60 महिला व पुरुष बाउंसर सुरक्षा संभालेंगे, पूरा मेला परिसर को चारों ओर से टीन से कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर के प्रसिद्ध हलवाई द्वारा मोदक प्रतिदिन यहां बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल (गुड्डा) के अनुसार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे बप्पा की मूर्ति स्थापना, भव्य श्रृंगार और विशेष पूजन के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। पार्षद रणजीत सिंह व अखिलेश बंसल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई है मूर्ति लगभग 6 फीट की है। उन्होंने बताया कि इस बार पंडाल का 20 करोड़ का बीमा कराया गया है।


अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार बप्पा के दरबार में बाहर के कलाकार भजनों की गंगा बहायेंगे। जिसमें 16 सितंबर को कोलकाता के विकास कपूर 18 सितंबर को झारखंड के आकाश परिचय 20 सितंबर को विनर वॉइस आफ इंडिया के सुमित सैनी और 22 सितंबर को महुआ टीवी के आलोक कुमार भजन सुनेंगे।
सुधांशु बाथम, अजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी भक्त लोग “मनौतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी” प्रतिदिन प्रात 10:00 से शाम 6:00 बजे तक लिख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भक्त लोग मनौतियों के राजा के दर्शन प्रातः 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे बप्पा की आरती सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे हो होगी। योगेश बंसल, शरद अग्रवाल ने बताया कि इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ रहे हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट के स्टाल रहेंगे। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल रहेंगे। अतुल बंसल ने बताया कि पूरा परिसर मेले जैसा रहेगा जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे। कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के संगीत निर्देशन में प्रतिदिन भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, रामशंकर वर्मा, देशराज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल बिज्जू
आदि लोग मौजूद रहें।