जालौन क्षेत्र में जोर शोर से चल रही गणेश महोत्सव की तैयारियां,, इतने स्थानों पर सजेंगे पंडाल,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गणेश महोत्सव को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तैयारियां चल रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम के साथ 22 स्थानों पर भगवान श्री गणेश को मूर्ति के रूप स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू की जाएगी।

सोमवार से शुरू हो रहे श्री गणेश महोत्सव को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तैयारियां चल रही है। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज को बैठाने से पूर्व भक्त घरों व मैदान में पंडाल बनाये जा रहे हैं। नगर व ग्रामीण में 22 स्थानों पर भगवान श्री गणेश की विभिन्न स्वरूप की मूर्तियां स्थापित की जा रही है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार 5, 7,9 व 11 दिन के लिए भगवान श्री गणेश को मूर्ति स्वरूप में विराजमान करते हैं। ढोल नगाड़ा शंख, झालर के साथ सुबह-सवेरे आरती उतराते है तथा विभिन्न पकवानों का भोग लगाते हैं। रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है। भक्त पंडाल सजाने के साथ भगवान के बैठाने व सजाने के सामान की खरीदारी में लगे हुए हैं तथा अपनी इच्छित गणेश की मूर्ति को बुकिंग कर चुके हैं ।सोमवार को शुभ मुहूर्त में उन्हें ढोल नगाड़ा व गीतों पर झूमते हुए उन्हें भक्त अपने घर लायेंगे तथा पूजा अर्चना शुरू करेगें।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105