जालौन के मोक्षधाम में लगा गंदगी का अंबार,दुर्गंध से परेशान लोगों ने की प्रशासन से ये मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नया खंडेराव एवं भवानीराम वार्ड स्थित मोक्ष धाम में गंदगी और कूड़ा-करकट के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिससे कीटाणु फैलने के साथ आम जनमानस को अंतिम संस्कार करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
नगर से सटे गांव लौना के आंशिक हिस्से में बने इस श्मशान गृह के आसपास कचरे के साथ जानवरों की हड्डियों के अवशेष पड़े होने से लोगों का बैठना भी मुश्किल हो गया है। इसी मोक्ष धाम क्षेत्र में रहने वाले कन्हैया लाल प्रजापति, पूर्व कर्मचारी नगर पालिका परिषद सहित स्थानीय निवासी सुशील मास्टर, गिरेन्द्र सिंह, गोल्डी, विनोद, जितेन्द्र उर्फ प्रिंस, गुलाब आदि ने जनहित में मांग की है कि चूंकि मोक्ष धाम का निर्माण नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा कराया गया है, तो इसकी साफ-सफाई का जिम्मा भी पालिका का ही है, इसलिए शीघ्र साफ-सफाई कराई जाए ताकि अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी से निजात मिल सके।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105