प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से होगा पदाधिकारियो का चुनाव

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी वर्ष 2026 -28 की कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियो का चुनाव 20 सितंबर को होगा।
चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्य मो.अफ़ज़ल, अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, आसिफ किदवई, हरजिन्दर सिंह, मोहित कपूर, राजीव शुक्ला ,राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता ,संजीव जैन, अनिरुद्ध निगम ने बताया चुनाव प्रभारी कमेटी द्वारा पिछले तीन माह में राजधानी की सभी बाजारों में संपर्क किया जा चुका है तथा अनेक उर्जावान व्यापारी साथी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के साथ जुड़कर पदाधिकारी के रूप में काम करना चाहते हैं।
चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्यो ने बताया 20 सितंबर, दिन रविवार को सदर स्थित कबीर इन होटल एंड बैंक्विट हॉल में राजधानी के सभी प्रमुख बाजारों के पदाधिकारियो एवं व्यापारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई है
तथा बैठक में सर्व सम्मति से 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया सभी प्रमुख ट्रेड एवं सभी प्रमुख बाजारों के चुनिंदा व्यापारियों को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा संगठन का लक्ष्य व्यापारियों की ताकत बढ़ाना तथा व्यापारियों के हितो की रक्षा करना है।
विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी में राजधानी के 300 व्यापारियों को पदाधिकारी के रूप में स्थान दिया जाएगा तथा इस कमेटी में पुराने एवं नए ,वरिष्ठ एवं युवा ऊर्जावान व्यापारियों को जोड़कर एक मजबूत कार्यकारणी कमेटी का गठन होगा।
जो व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए दृढ संकल्पित होगी।




