
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में हरितालिका तीज पर सोमवार को महिलाओं और युवतियों ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की।
हरितालिका तीज को लेकर घरों में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा स्थल को फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया गया। महिलाओं ने शिव-पार्वती को फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, नैवेद्य और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद हरितालिका तीज की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती से परिवार की सुख-शांति तथा पति की लंबी आयु की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत की कथा सुनी। देर शाम तक घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर तीज के गीत भी गाए। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। मान्यता है कि माता पार्वती ने कठिन तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। इसी धार्मिक मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत रखती हैं। युवतियां भी मनचाहा वर पाने की कामना से हरितालिका तीज का व्रत करती हैं।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




