
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर दिवंगत सदस्यों की स्मृति में गूढ़ा न्यामतपुर स्थित शनिधाम मंदिर में पौधों का रोपण किया गया।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर दिवंगत सदस्यों को याद किया गया। इस दौरान गूढ़ा न्यामतपुर स्थित शनिधाम मंदिर पर श्रृद्धांजलि सभा हुई। जिसमें दिवगंत सदस्यों को याद करते हए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान शाखा के दिवंगत सदस्य कृष्ण नारायण शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, पुज्जल बाजपेयी, त्रिलोकी नाथ गुप्ता और प्रमोद कुमार चतुर्वेदी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा मंदिर परिसर में एक-एक पौधा रोपित किया गया। लगाए गए पौधों को लोहे के ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। शाखा के सदस्यों ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य में समाज को प्राणवायु, छाया, फल-फूल एवं लकड़ी प्रदान करेगा और अपने दिवंगत स्नेही की स्मृति को लंबे समय तक संजोए रखेगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पिय्रजन की स्मृति को जीवंत रखने के लिए यह निर्णय भी लिया गया कि ‘एक पेड़ अपने मित्र के नाम’ पहल का आरंभ किया जाएगा। जिसमें शाखा के किसी सदस्य के दिवंगत होने पर उसकी स्मृति में शाखा की ओर से कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित किया जाएगा और शाखा द्वारा उसकी देखभाल की जाएगी। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, उमेश दीक्षित, राजीव माहेश्वरी, निशा माहेश्वपरी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




