
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पशुओं में लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने गांव-गांव टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय गुप्ता ने ग्राम अकोढ़ी दुबे में पहुंचकर पशुओं के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश में बुखार की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभागीय टीम ने निगरानी और उपचार किया।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे में पहुंचे। जहां उन्होंने पशुओं को चल रहे लंपी वायरस के प्रकोप से बचाने की स्थिति को देखा। गांव में पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। हालांकि एक गोवंश को बुखार मिलने पर उसका विभागीय टीम की निगरानी में उपचार कराया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पमां, औरेखी, सुढ़ार, सालाबाद, सिकरीराजा, लौना, छानी खास, जगनेवा, सींगपुरा, मोहनपुर कुदारी, मांडरी, वीरपुरा, पहाड़पुरा, हरकौती, खर्रा और शहजादपुरा में पशुओं का टीकाकरण पूरा कराया जा चुका है। विभाग की टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करने के साथ उनकी निगरानी भी कर रही हैं। यदि कहीं किसी पशु में बीमारी के लक्षण मिलता है तो उसका तत्काल उपचार कराने के साथ संबंधित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखकर आइसोलेशन कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में अभी जिन गांवों में टीकाकरण बाकी है, वहां भी अभियान चलाया जा रहा है। सभी शेष गांवों में अगले 15 दिनों के भीतर टीकाकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




