जालौन जिले के सरसई प्रधान की मुश्किलें बढ़ीं डीपीआरओ ने कहा धनराशि हड़पने पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / jalaun news today । जालौन जिले के महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत सरसई के प्रधान राजेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने मजदूरों की पांच लाख रुपये से अधिक की मजदूरी का पैसा अपने खाते में डालकर हड़प लिया। साथ ही आरआरसी सेंटर (कूड़ा घर) निर्माण के नाम पर 7 लाख रुपये से अधिक का भुगतान निकालकर गबन किया गया। मामले की शिकायत पर समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुट गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप प्रधान विकास कार्यों में कम, फर्जी भुगतान में आगे

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान विकास कार्यों को कराने में कम और फर्जी भुगतान के लिए जाना जाता है। आरोप है कि अधिकारी भी प्रधान का पक्ष लेकर शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं। गौरतलब है कि प्रधान राजेश कुमार ने पद का दुरुपयोग करते हुए मजदूरों की मजदूरी का पैसा अपने खाते में डाल लिया, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी तरह आरआरसी केंद्र निर्माण, खाद गड्ढे आदि की सात लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी गबन कर ली गई।

ब्लॉक अधिकारियों का बयान प्रधान झगड़ालू स्वभाव का

ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि प्रधान और संबंधितों को डेढ़ माह पूर्व आरआरसी केंद्र निर्माण कराने के लिए कहा गया था। लेकिन प्रधान झगड़ालू स्वभाव का है, इसलिए ज्यादा कोई कहता नहीं है।

डीपीआरओ का बयान वसूली के साथ कड़ी कार्रवाई

डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रधान सहित अन्य संबंधित दोषियों पर कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है। वसूली के साथ कड़ी कार्रवाई होगी।

मनरेगा योजना में परिजनों के जॉब कार्ड में डाली धनराशि

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने मनरेगा योजना को कमाई का साधन बना लिया है। सगे भाइयों और अन्य सगे परिवारजनों के जॉब कार्ड बनाए हुए हैं, जिनमें फर्जी मजदूरी का पैसा डालकर गबन किया गया। शिकायत भी हुई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक के अधिकारियों की मिलीभगत है। जल्द ही वे डीएम साहब से साक्ष्यों सहित शिकायत करेंगे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105