जालौन क्षेत्र में हुई विवाहिता की मौत : मृतका के परिजनों ने दर्ज कराया मामला,यह आरोप, जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीट करने और सही से इलाज ने कराने के चलते महाराष्ट्र में अस्पताल में बेटी की मौत होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनगर निवासी संतोष चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप स कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरियापुर का रहने वाला है और महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने नवंबर 2025 में अपनी बेटी हिना की शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी बेटी ने उन्हें दी। परेशान होकर बेटी को वह अपने साथ ले गए। अप्रैल 2026 में पुलिस और रिश्तेदारों की मौजूदगी में वह बेटी को सही तरह से रखने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए। लेकिन गांव ले जाकर उन्होंने बेटी के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। उसे अंगारों से दागा गया। जब बेटी बीमार हो गई तो उसका इलाज नहीं कराया बल्कि बीती 14 जून को वह उसे महाराष्ट्र ले आए। वह उसे उल्हासनगर स्थित अस्पताल ले गए। जहां महाराष्ट्र पुलिस और डॉक्टरों के सामने पति ने झूठ बोल दिया कि बेटी बाथरूम में गिर गई है। इलाज के दौरान ही बेटी की मौत हो गई है। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सोनू संतोष भास्कर, देवर धर्मेंद्र भास्कर, देवरानी राखी, सास ज्ञानवती व ससुर संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105