जालौन में फल विक्रेता ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में फल विक्रेता ने गमछे का फंदा बनाकर घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओझा निवासी योगेश कुलश्रेष्ठ (45) अपनी मां पुष्पा व पिता महेश व भतीजे सि़ार्थ के साथ रहते थे। फल की दुकान से अपना व माता-पिता का भरण पोषण करते थे। रविवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने घर के पीछे के कमरे में गमछे का फंदा लगाकर कमरे में कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली। जब परिवार के लोग सुबह जागकर कमरे में पहुंचे तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को देखते ही घर में चीखपुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण परिजन पुलिस को नहीं बता सके। वहीं बेटे की मौत के बाद माता पिता के साथ परिजन रो रोकर बेहाल हैं।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105