
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन के बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर तक पहुंचने के रास्ते में मलंगा नाला पड़ता है। नाला के ऊपर रपटा पुल बना है। इसके ऊपर लगभग एक फीट पानी बह रहा है। जिसके चलते श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
नगर में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल प्राचीन बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर तक पहुंचने का मुख्य मार्ग इस समय मलंगा के ऊपर से बह रहे पानी के चलते बंद हो गया है। मंदिर मार्ग में मलंगा पर बना रपटा पुल इस समय एक फीट से अधिक पानी में डूबा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं का मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। श्रद्धालु सोमिल, कल्लू आदि ने बताया कि हर मंगलवार और शनिवार को दूर-दराज के गांवों और नगर से बड़ी संख्या में लोग हनुमान मंदिर में दर्शन करने आते हैं। मंदिर तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता मलंगा नदी पर बने रपटा पुल से होकर गुजरता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के कारण मलंगा में जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे रपटा पुल के ऊपर तेज गति से पानी बह रहा है। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण यह अत्यंत खतरनाक हो गया है। कई बार लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश करते हैं इसे हादसे की भी आशंका बनी रहती है। भक्त संजय विश्वकर्मा, अनुराग, देवेंद्र दीक्षित, सत्य प्रकाश, जसवंत आदि ने रपटा पुल को ऊंचा बनाने की मांग की है। ताकि हर साल बारिश के मौसम में आने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




