
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । श्रीगणेश महोत्सव में नगर में बनाए गए पांडालों में विराजमान भगवान श्रीगणेश की भव्य झांकी सजायी जा रही है। नगर में 22 स्थानों पर विराजमान भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है और मणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए जा रहे हैं।
नगर में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। घरों व पंडालों में स्थापित भगवान श्रीगणेश के पंडालों में गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज रहे है। नगर में बनाये गए पंडालों में आकर्षक झांकियां जा रही है। पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा माहौल भगवान श्रीगणेश भक्ति से सराबोर हो गया है। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा पांडालों में सुबह से ही गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। जो देर शाम चलता रहता है। कुछ स्थानों पर सात दिन तो कुछ स्थानों पर नौ दिन चलने वाले इस गणेश उत्सव के पर्व पर भक्त सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने घरों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। कई स्थानों पर गणेश पांडाल में प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओं और सेवादारों ने रात भर जागरण कर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश महिमा का गुणगान किया। गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में भव्य सिंहासन पर विराजमान भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन सवेरे और शाम आरती के अलावा विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




