
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के बाजार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने से खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और बच्चियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाली महिलाएं कई-कई घंटे बाजार में रहती हैं। ऐसे में पिंक शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें असहज स्थिति से गुजरना पड़ता है।
नगर के प्रमुख बाजार झंडा चौराहे के आसपास रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां खरीदारी के लिए पहुंचती हैं। कपड़े, घरेलू सामान, किराना सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में उन्हें काफी समय लग जाता है। बाजार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी उन्हें शौचालय की जरूरत पड़ने पर होती है। कई बार शर्म और संकोच के कारण महिलाएं अपनी परेशानी किसी से कह भी नहीं पातीं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में सार्वजनिक स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। महिला सुषमा, मधु देवी, विनीता आदि का कहना है कि नगर के बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित, साफ-सुथरे और सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय होना बेहद जरूरी है। खासकर प्रमुख बाजारों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिंक शौचालय की व्यवस्था होने से महिलाओं को काफी राहत मिल सकती है। महिलाओं ने नगर के बाजार क्षेत्र में पिंक शौचालय बनवाने की मांग की है। ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और युवतियों को सुविधा मिल सके और उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




