जालौन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणपति महोत्सव,, बप्पा का आशीर्वाद ले रहे भक्त

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर व क्षेत्र में गणेश पूजा की धूम है। नगर में 22 स्थानों पर विशेष रूप से बनाए गए पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। नगर व क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज रहा है। पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण गणेश भक्ति से सराबोर हो उठा है। मूर्ति स्थापना के बाद तीसरे दिन पूजा पांडालों में सुबह से ही गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर सात दिन तो कुछ स्थानों पर नौ दिन चलने वाले इस गणेश उत्सव के पर्व पर भक्त सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने घरों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। कई स्थानों पर गणेश पांडाल में प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओं और सेवादारों ने रात भर जागरण कर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश महिमा का गुणगान किया। गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में भव्य सिंहासन पर विराजमान भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन सवेरे और शाम आरती के अलावा विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नगर में बेनी बाई मार्केट व ग्राम उरगांव में बने दुर्गा पांडालों में विशेष पूजा अर्चना की गई।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105