जालौन क्षेत्र में बुढ़वा मंगल पर शराब व मांस की बिक्री बंद रखने की मांग,,हिन्दू महासभा पदाधिकारियों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । आगामी 22 सितंबर को होने वाला मंगलवार पावन बुढ़वा मंगल है। बुढवा मंगल को श्रीराम भक्त हनुमान जी के मंदिरों व भक्तों के घरों में आयोजन को लेकर नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अभिनय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर शराब व मांस की बिक्री बंद रखने की मांग की है।
नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अभिनय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि बुढ़वा मंगल के पवित्र अवसर पर नगर की सभी शराब व मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। यदि शराब व मीट की दुकानें खुली रहती हैं तो मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। सनातन प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सनातन धर्म और संस्कृति की पवित्रता को बनाए रखने के लिए इस दिन मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखना बहुत जरूरी है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, प्रदेश मंत्री अवध किशोर, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, केसी पाटकर, वाचस्पति मिश्रा, सुशील वाजपेयी, संतोष सोनी, राहुल यादव, पंकज वर्मा आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105